Chaitra Navratri Day 1 Greeting Messages message in Festival

Chaitra Navratri Day 1 Greeting Messages | message

नवरात्रि के प्रथम दिन प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश!
आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। नौं दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान घरों में मां की पूजा अर्चना, कलश स्थापना और व्रत का पालन किया जाता है।
इन नौ दिनों में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट रूप की आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। मां शैलपुत्री को देवी दुर्गा का प्रथम रूप माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां शैलपुत्री की कृपा पाने के लिए आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।
मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते हैं, शरण में लिए जाते हैं।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
~~
कुमकुम भरे कदमों से आए मां शैलपुत्री आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
~~
मां शैलपुत्री आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें।
जय माता दी। प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
~~
तेरे दरबार में मैया ख़ुशी मिलती है,
जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
~~
नव दीप जले, नव फूल खिले, नित नई बहार मिले,
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आपको मां शैलपुत्री का आशीर्वाद मिले।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
~~
सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का आशीर्वाद बना रहे।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
~~
मां शैलपुत्री का दिव्य प्रकाश आप और आपके परिवार पर चमकता रहे,
आपको एक आनंदमय और धन्य नवरात्रि की शुभकामनाएं !!
~~
classification
category: Festival
type: Greeting
format: Text
language: Hindi
this page
code: msg14
bookmark:
share:
message may be used as reference for your requirement
this message is for reference only. do check for copyright. do check for accuracy. the message may not be accurate/correct, may not reflect latest data, may have typo errors. the validility may have changed over time, may not be useful anymore. the message content is/are not exhaustive.