Jokes in Hindi, English | Funny मजेदार चुटकुले

Jokes for joke: 1101

showing 1 [1 - 1] (of 1)
↺ 1
#1101 | Male Female (आदमी औरत)
मुंबई मे एक सेठ सेठानी में बहस हो गई कि उनके एक मात्र लड़के के लिये गाँव की बहू लाऐं या शहर की.

सेठानी कहती कि गाँव की लाऐंगे क्योंकि वह घर काम संभाल लेगी.

सेठजी कहते कि वे गँवार होती हैं.उन्हे शहर के तौर तरीके नही आते हैं.

आखिर सेठानी कि जिद पर एक गाँव पहुंचे. सेठजी ने कहा बेटी जरा चीकू शेक (Chickoo Shake) ले आओ.बेचारी लड़की को कुछ समझ नही आया.वह रसोईघर मे गई. चार चीकू लिये. तवे पर सेका.मसाला डाला और प्लेट मे चीकू सेक कर ले आई.

सेठ सेठानी वापस आ गये.

अब सेठजी के कहने पर शहर मे लड़की देखने गये. सेठानी ने सोचा नई बहू की परीक्षा पापड़ सेका कर की जाती है सो बोली बेटी जरा पापड़ सेक लाओ l

लड़की किचन मे गई. चार पापड़ लिए.मिक्सर मे डाले.पानी मिलाया और गिलास मे भर कर ले आई।

सेठ सेठानी पापड़ शेक देखते ही रह गए!!!

छोरा अभी भी कुंवारा ही है!!
copy
↺ 1