Jokes in Hindi, English | Funny मजेदार चुटकुले

Jokes for joke: 7426

showing 1 [1 - 1] (of 1)
1
#7426 | General (सामान्य)
पढ़ लिख कर बन गए नवाब।
अब नवाब देखे जॉब का ख्वाब।।

सालों किताब का बोझ का उठाया।
परिणाम में जॉब ढूंढना आया।।

डिग्री देख बादशाह समझे, पाकर बने गुलाम।
Queen पाने के सिर्फ सपने, क्योंकि नहीं मिला कोई काम।।

माँ बाप ने सोचा पढाई लिखाई
बनाएगी बेटे का इक दिन फ्यूचर।
क्या पता इक दिन बन जाएगी
बेटे का फ्यूचर मिटाने वाली डस्टर।।

दबा के दिमाग में किताबों का ज्ञान।
मिल गई बेरोजगार की पहचान।।

पढ़ने लिखने का अपना
अलग ही मजा है।
जॉब ढूंढते ढूंढते जिंदगी
निकल जाये वह सजा है।

गुरुजनों व किताबों के सहारे लगे जीवन नैया तराने।
कागज़ की यह नैय्या मझदार में लेकर लगी डुबाने।।
copy
1