Page 113 of Jokes in Hindi, English | Funny मजेदार चुटकुले

Jokes | चुटकुले

showing 32 [3585 - 3616] (of 7552)
#3996 | Male (आदमी)
संता- मैंने पिछले 20 सालों में एक बात नोट की है।
बंता- वह क्या?
संता- साला जब भी फाटक बंद होता है तब ट्रेन जरूर आती है
copy
#3995 | Male Female (आदमी औरत)
पति दर्द से कराहते हुए – सुनो । मुझे सीने बहुत तेज़ दर्द हो रहा है, शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एम्बुलेंस बुलवाओ ।
पत्नी – ठीक है, जल्दी से मुझे आपके मोबाईल का पासवर्ड बताओ, मैं अभी कॉल करती हूँ ।
पति – चलो रहने दो.. अब थोडा थोडा ठीक लग रहा है, शाम को दिखा देंगें ।

🙂 🙂 🙂
copy
#3994 | Profession (व्यवसाय)
जब अमेरिका में लाइट जाती है
तो वे पावर ऑफिस में फोन करते हैं।
जब जापान में लाइट जाती है तो फ्यूज चेक
करते हैं।
और जब अपने भारत में लाइट जाती है तो सबसे
पहले
बाहर निकलकर देखते हैं
कि सबकी गई है न.. फिर राहत की सांस लेते हैं।

🙂 🙂 🙂
copy
#3993 | Profession (व्यवसाय)
1985
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
यहाँ से आगे 2 km दूर हैं चलो मैं छोड़ देता हूँ।
1995
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
आगे जाकर लेफ्ट हैण्ड पर हैं मकान।
2005
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
कौन सा इंजिनियर, यहाँ गली में बहुत सारें हैं, नाम क्या हैं?
2015
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
आगे जाके किसी भी घर में गुश जाओ, कोई न कोई इंजिनियर मिल ही जायेगा।
2025
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
अरे पागल इंजिनियर के पास घर होता हैं क्या? यहाँ पुल के नीचे जितने भी सोयें हैं सब इंजिनियर ही हैं तू बस आवाज दे।

🙂 🙂 🙂
copy
#3992 | Female (महिला)
एक लड़का लड़की के सामने स्टाइल मारने के चक्कर में गिर गया।
लड़की – ओह माय गोड।
आपको कहीं चोट तो नहीं लगी?
लड़का – नो टेंशन बेबी हम तो बाइक से ऐसे ही उतरते हैं।

🙂 🙂 🙂
copy
#3991 | Money (पैसे)
मगन – तेरी बीवी कल क्यों जोर– जोर से चिल्ला रही थी।
आवाज मेरे घर तक आ रही थी।
छगन – अरे यार कोई ऐसी बात नहीं थी, उसकी फोटो फेसबुक पे अपलोड करने की जगह OLX पर अपलोड हो गई।
और हद तो तब हो गई जब एक लड़के ने यह कहा, ऐ भाई ये 1960 का कबाड़ किसने डाला हैं।
copy
#3990 | General (सामान्य)
चींटी ऑटो में बैठी और एक पैर बाहर रखा।
ऑटो ड्राइवर – मैडम पैर अंदर कर लो।
चींटी – नही, रास्ते में हाथी मिले तो लात मारनी है, कल साला आंख मार के गया था।

🙂 🙂 🙂
copy
#3989 | Female (महिला)
लड़का- तुम लडकियां इतनी खूबसूरत क्यों हो?
लड़की- क्योंकि, भगवान ने हमे अपने हाथों से बनाया है।
लड़का- ले, बोल तो ऐसे रही है, जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पे दिया था।
copy
#3988 | General (सामान्य)
एक बार एक तोता उड़ रहा था फुल स्पीड पर।
उसके सामने अचानक फुल स्पीड में एक फरारी आ रही थी, दोनो की टक्कर हुई
तोता बेहोश होगा या, रास्ते में एक भिखारी था, उसने तोता को उठाया और घर ले गया।
उसको मरहम लगाया और पिंजरे में रख दिया।
जब तोता को होश आया, उसने अपने आप को पिंजरे में देखा।
और बोला, आईला.. जेल.. वो फरारी का ड्राइवर मर गया क्या?
copy
#3987 | Drink (शराब)
तीन दोस्त एक कमरे में बैठे दारू पी रहे थे।
पहला- भाई मोटरसाईकिल से लेह-लद्दाक चलते है।
दूसरा- हां भाई चलते है, बड़ा मजा आएगा, मस्ती करेंगे।
तीसरा दोस्त- पर यार अपने पास तो साइकिल भी नहीं ?
पहला फिर बोला- कमीने, हमे पता था कि तू दारू नहीं पी रहा है सिर्फ नमकीन खा रहा है।

🙂 🙂 🙂
copy
#3986 | Kid (बच्चा)
अध्यापिका (पप्पू से) – तुम इतने परेशान क्यों हो?
पप्पू ने कोई जवाब नहीं दिया।
अध्यापिका- क्या हुआ, क्या तुम अपना पेन भूल आये हो?
पप्पू फिर चुप।
अध्यापिका ने फिर से सवाल किया- रोल नंबर भूल गए हो?
पप्पू इस बार भी चुप।
अध्यापिका फिर से- हुआ क्या है, कुछ तो बताओ क्या भूल गए?
पप्पू गुस्से से- ओये! चुप कर मेरी माँ, यहाँ मैं पर्ची गलत ले आया हूँ और तुझे पेन-पेंसिल और रोल नंबर की पड़ी हुई है।

🙂 🙂 🙂
copy
#3985 | Politics
मां – बेटा, छुट्टियों पर घर आ रहे हो ना?
नहीं मां, मुश्किल लग रहा है, ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा।
बेटा, 30 साल का हो गया है और एक टिकट का रिजर्वेशन नहीं करवा पा रहा, पटेल साहब के लड़के (हार्दिक पटेल) को देख पूरी जाति की रिजर्वेशन करवा रहा है।
copy
#3984 | Age (आयु)
एक बार एक हरियाणा का ताऊ मरणासन की कंडीशन में पहुँच गया।
घरवालो ने कहा – ताऊ आख़री टेम आ लिया..
इब तो राम का नाम ले ले।
ताऊ बोल्या – इब नाम के लेणा..
10-15 मिनिट बाद आमना-सामना हो लेगा
copy
#3983 | Maid (कामवाली बाई)
एक पागल – कल मैंने क़ुतुबमीनार को धक्का दिया लेकन वह हिला तक नहीं।
दूसरा पागल – हिलती कैसे? मैंने उसे पीछे से पकड़ रखा था
copy
#3982 | Kid (बच्चा)
राजू – आज मैंने दुनिया का सबसे बाद बेवकूफ देख लिया।
सोनू – आईने के सामने खड़े थे क्या?
copy
#3981 | Male (आदमी)
एक बार एक आदमीं किसी होटल के बाथरूम में गया नहाने के लिए गया। उसने जैसे ही नल खोला, नल के पास लिखा हुआ था, अपने बाएं देखिये, बाएं लिखा हुआ था अपने पीछे देखिये। उसने पीछे देखा वह लिखा था।
इधर –उधर क्या देखता हैं, जल्दी नहाकर कर जाता क्यों नहीं?

🙂 🙂 🙂
copy
#3980 | Thief (चोर)
जज (सिपाही से) – तुमने चोर को क्यों नहीं पकड़ा?
सिपाही – क्या करू साहब, वो ऐसे घर में घुस गया था, जिसमें लिखा था अन्दर आना मना हैं।

🙂 🙂 🙂
copy
#3979 | Kid (बच्चा)
दीपू, आशु से – मुह में पानी आ जाना, क्या तुम इस मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कर सकते हो?
आशु – दीपू जब मैंने नल के नीचे मुहं लगाया तो मेरे मुहं में पानी आ गया।
copy
#3978 | Kid (बच्चा)
आज गणित का पेपर कैसा रहा।
अरुण – बस उसमें मेरा एक ही सवाल गलत हैं।
सोमेश – बाकी प्रश्नों में कितने आने की उम्मीद हैं।
अरुण – बाकी के सवाल तो मैंने किये ही नहीं।

🙂 🙂 🙂
copy
#3977 | Marriage (शादी)
कर्मचारी (मिल मालिक से) – सरकार, अब मेरी तनख्वाह बढ़ा दी जानी चाहिए, क्यों कि हाल ही में मेरी शादी हो गई हैं।
मिल मालिक – देखो, मिल के बाहर होने वाली दुर्घनाओं के जिम्मेद्दार हम नहीं हैं।

🙂 🙂 🙂
copy
#3976 | Shopping (खरीदारी)
अध्यापक रामू से – भाईचारे शब्द को वाक्य में प्रयोग करों।
रामू – जब मैंने दूधवाले से पूछा की दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो तो वह बोला भाई चारा जो महगा हो गया हैं।

🙂 🙂 🙂
copy
#3975 | Marwadi (मारवाड़ी)
एक आदमी कर्जदार से – तुम मेरे पैसे का तक लौटा दोगे।
कर्जदार – मुझसे क्या पूछते हो, मैं क्या ज्योतिषी हूँ।
copy
#3974 | General (सामान्य)
बाज़ार जाते हुए एक व्यक्ति को सामने भीड़ दिखाई देती हैं पूछने पर पता चला की कोई दुर्घटना घटित होती हैं
आगे जाने की कोशिश करने पर भी वह असफल रहता हैं तब वह भीड़ से यह कहकर आगे निकल जाता हैं कि दुर्घटना के शिकार मेरे पिता हैं जब वह आगे जाने में सफल हो जाता हैं। तब सभी उसके मुंह की तरफ देख कर हंसते हैं, दुर्घटना का शिकार एक आवारा गधा था
copy
#3973 | General (सामान्य)
हाथी – चीटीं बहन, कहाँ जा रही हो।
चींटी – अपने लिए फ्रोक सिलवाने।
हाथी – थोडा कपडा बचे तो मेरे लिए चड्डा भी सिलवा देना।
copy
#3972 | General (सामान्य)
मरीज – डॉक्टर , मुझे भूलने की बीमारी हैं
डॉक्टर यह बीमारी कब से हैं?
मरीज – कौनसी बीमारी?
copy
#3971 | General (सामान्य)
दो चूहों ने एक बार एक हाथी को पकड़ लिया, एक चूहा अपने दोस्तों को बुलाने चला गया, जब तक वह लौटा वह हाथी नहीं था उसने पूछा कहाँ हैं हाथी?
चूहा बोला : पता नहीं कहाँ चला गया, अभी तो यहीं था।
पहले चूहे को गुस्सा आ गया और बोला, झूठे मुझे सब पता हैं, तुम अब तक मुहं चला रहे हो।
copy
#3970 | Kid (बच्चा)
जैक – मम्मी, क्या मैं दोस्त के घर जाकर खेल लू?
मम्मी – जाओ, लेकिन सड़क तभी पार करना जब कार गुजर जाएँ समझे, जैक बाहर जाकर डेढ़ घंटे बाद वापस आ गया।
मम्मी – तुम अभी यहीं घूम रहे हो?
जैक – मैं सड़क तक गया था मम्मी, लेकिन अब तक एक भी कार वहां से नहीं गुजरी।
copy
#3969 | Profession (व्यवसाय)
बिजलीवाला – भाईसाहब जरा इस तार को पकड़ना।
पांच सेकंड बाद, ठीक हैं छोड़ दीजिये।
सज्जन – क्यों भी क्या हुआ?
बिजलीवाला – कुछ नहीं, बस यह देखना था कि तार में करंट हैं या नहीं।
copy
#3968 | Beggar (भिखारी)
भिखारी – भगवान के लिए कुछ खाने के लिए मिलेगा।
मुन्नी- मम्मी इसे कुछ भी खाने के लिए मत देना, ये भगवान के लिए मांगता हैं और खुद खा जाता हैं।
copy
#3967 | Miser (कंजूस)
किशन – माँ, हमारे नए पडोसी तो बड़े कंजूस हैं
माँ – क्यों?
किशन- आज उनके लड़के ने अठन्नी निगल ली थी, उसे निकलवाने के लिए दो-दो डॉक्टर बुलाये गए।

🙂 🙂 🙂
copy
#3966 | Mocking (मजाक)
एक साहब ने गुस्से में कहा – आपको मालूम हैं गधे के सर पर सींग नहीं होते।
जी हाँ आपको देख कर तो ऐसा ही लगता हैं, दुसरे ने बड़े शांत स्वभाव से कहां।
copy
#3965 | Doctor (चिकित्सक)
मरीज(डॉक्टर से ) – डॉक्टर साहब सुबह मुझे नींद से उठने पर मेरे सर में 20 मिनट तक दर्द रहता हैं।
डॉक्टर – ऐसा करों कि तुम 20 मिनट बाद ही सोकर उठा करों।
copy