joke for Id - Jokes - PartyStuff

Jokes | चुटकुले

showing 32 [5729 - 5760] (of 7552)
#1852 | Male (आदमी)
भारतीय टीम ने ICC से अनुरोध किया है कि..
सेमीफाइनल मैच दिन मे कराया जाय,
क्यूँ कि रात को वेस्टइंडीज के खिलाङी
दिखाई नहीं देते!!
copy
#1851 | Female (महिला)
जब जब इस धरती पर नारी का अपमान हुआ है तब तब बुरा हुआ है..

और बना लो अनुष्का पर चुटकुले।
#हाय लगी है भाभी की । 😛
copy
#1850 | Social (सामाजिक)
टैंन्शन नही लेना, अपन तो खेलते ही पाकिस्तान को हराने के लिऐ..
फाईनल जीतकर क्या करना था
कप तो वेसे ही हमारे भारत के हर घर मे 10-12 पड़े रहते हे
copy
#1849 | In-Laws (ससुराल वाले)
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था l
सास :- ” दामाद जी कब वापस जा रहे हो ”
दामाद :- क्योँ
सास :- बहुत दिन हो गये l
दामाद :- आपकी बेटी तो दस दस महीने मेरे यहाँ रहती है l
सास :- दामादजी, वो तो आपके वहाँ ब्याही गयी है न l
दामाद :- और मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूँ ?

स्ट्राइक चल रही है न इसलिए रुका हूँ ……
copy
#1848 | In-Laws (ससुराल वाले)
पीहर जा रहे हो तो कुछ नियम –

1 अपनी भाभियों को जादा परेशान नही करें
2 अपने आप को जादा smart ना समझौ क्यू कि भाभीया कोई कम smart नई होती।
3 पिहर मै जाकर आपने आप को महारानी ना समझो… जाे दिनभर भाभी पर हूँकूम शाही चलाओ…. भगा देगी 4 दिन मे ही
4 दिन भर आपने भाभी केा किचन मे भिडाये मत रखना जैसे जन्मो से भुखे ही हो…

भाभी…

छोटी हो या बडी, काम आती है सभी ।
चले है उसी से पीहर, वह है घर की लीडर ।
बेटो से न चला हैं घर-संसार,
भाभियाँ चलाती है घर – परिवार,
वह भी होती है आधी हकदार ।
करो उनकी गलतियों को नजरअंदाज,
जैसे हम सब से होती है गलतियाँ आज।
मान – सम्मान से रखो उन्हें,
क्योंकि माँ के बाद भाभी का ही स्थान है ।
छोटी हो या बडी, भाभी होती है भाभी।
copy
#1847 | School (स्कूल)
क्या अजीब संयोग है..
स्कूल में हाजिरी लेते लेते अचानक कलम रुक गयी.
लड़की का नाम था “परिधि व्यास”

मैने कहा:
क्या खूब “ज्यामितीय” नाम है !
बेटी… तुम्हारे पापा का नाम…..?

वो बोली : जी….”आधार” चंद्र व्यास ।

और मम्मी…..?

वो बोली : जी…..”त्रिज्या” व्यास ।

और भाई….?
वो बोली : जी “कर्ण” व्यास ।

फिर तो परिवार में “रेखा” और “बिंदु” भी होंगी ?

वो शरमाकर बोली, जी “दोनों” बुआजी हैं मेरी !!
copy
#1846 | In-Laws (ससुराल वाले)
पति- तेरे बाप की जले पे नमक छिड़कने की आदत गयी नहीं।

पत्नी- क्यों क्या हुआ?

पति- आज फिर से पूछ रहा था कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो ना?
copy
#1845 | Social Network (सामाजिक जाल)
एक अमीर महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी..
और उसे एक भिखारी दिखा…

उसने भिखारी को गौर से देखा, और बोली:
“तुम्हारा चेहरा मुझे जाना-पहचाना लग रहा है,
क्या मैंने तुम्हें पहले भी कहीं देखा है…?”

भिखारी तत्काल बोला:
“मेमसाब, हम दोनों फेसबुक पर ‍फ्रेंड हैं…”
copy
#1844 | Good Sayings (अच्छी बातें)
बहुत सुन्दर शब्द जो
एक मंदिर के दरवाज़े पर लिखे थे :

सेवा करनी है तो, घड़ी मत देखो !
प्रसाद लेना है तो, स्वाद मत देखो !
सत्संग सुनाना है तो, जगह मत देखो !
बिनती करनी है तो, स्वार्थ मत देखो !
समर्पण करना है तो, खर्चा मत देखो !
रहमत देखनी है तो, जरूरत मत देखो !
copy
#1843 | Mocking (मजाक)
गर्मी आ गयी हैं अपना ख्याल रखना
पानी ज्यादा पीना
खाना कम खाना
और सबसे जरूरी बात-
सिर को धुप से बचाना⚡
क्योंकि भूसे मे आग जल्दी लगती हैं|
copy
#1842 | GF BF (गर्ल बॉय फ्रेंड)
आज मैँने अपनी GF के फोटो पर कमेन्ट किया CUTEEE . . . .
.
GF ने मुझे कॉल करके 100 गालियॉ दी !
.
मैँने पुछा आखिर मैँने किया किया क्या है ??
.
GF : तूने “कुत्ती” क्यूँ बोला ?
.
कसम से यार रोना आ गया.
copy
#1841 | Husband Wife (पति पत्नी)
पति को बाजार जाते हुए देख पत्नी ने पैसे देकर कहा
“कुछ ऐसी चीज़ लाना जिस से मैं सुन्दर दिखूं”

पति खुद के लिए Whisky की दो बोतल ले आया।
copy
#1840 | School (स्कूल)
संता और बंता आठवीं में आठवीं बार फ़ैल हो गए

संता: चल खुदखुशी कर लेते हैं

बंता: साले, पागल हो गया है??

अगले जनम में फिर नर्सरी से शुरू करना पड़ेगा!
copy
#1839 | Office (कार्यालय)
बाबू- साहब, आप ऑफिस में शादीशुदा आदमियों को ही क्यों रखते हो?

साहब- क्योंकि उहे बेइज़्ज़ती सहने की आदत होती है और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती।
copy
#1838 | Summer (गर्मी)
इस गर्मी का आलम..
बस इतना समझले ग़ालिब

कपडे धोते ही सुख जाते हैं
और पहनते ही गीले हो जाते हैं!
copy
#1837 | Marwadi (मारवाड़ी)
सुनार भाइयों से विनती है की

वो अपनी हड़ताल खत्म कर दे

और अपनी अपनी दूकान खोल ले

कहीं ऐसा न हो कल को रामदेव पतंजलि ज्वैलरी बाज़ार में उतार दे
copy
#1836 | Word Morphing (शब्द रूप)
ता: यह अनुशासन क्या होता है?

बंता: जैसे दुशासन होता है, वैसे ही अनुशासन होता है !! 😀 😛
copy
#1835 | Word Morphing (शब्द रूप)
संता: यह सदाचार क्या होता है?

बंता: जैसे आम का अचार होता है, वैसे सादा आचार होता है! :-प
copy
#1834 | Doctor (चिकित्सक)
डॉक्टर – आपको क्या बिमारी है ?

मरीज़ – पहले आप वादा करो की हंसोगे नहीं ।

डॉक्टर – OK…Promise…

मरीज़ ने अपनी टांगे दिखाई जो माचिस की तीली जितनी पतली थी ।

डॉक्टर को यह देख के हंसी आ गयी ।

मरीज़ – आपने ना हंसने का वादा किया था ।

डॉक्टर – अच्छा Sorry…
अब तकलीफ बताओ ।

मरीज़ – डॉक्टर साहब, यह सूज गयी है ।

डॉक्टर – हाहाहाहा… भाग साले…
तू आया ही हंसाने के लिए
copy
#1833 | Student Teacher (छात्र अध्यापक)
एक क्लास में एक लड़की को सब बुआ-बुआ कहते थे…..✔

एक दिन इस की शिकायत ऊसने अपने टीचर से कर दी……

टीचर ने सब लडको से पूछा ….

जो लड़के इस को बुआ कहते है वो सभी खडे हो जाए…….

एक लड़के को छोड के सभी खडे हो गये…..

टीचर ने पुछा……क्या तुम इस को बुआ नहीं कहते हो …

लड़का बोला…… सर मु तो फूफाजी हूँ……..
copy
#1832 | Profession (व्यवसाय)
फ़िज़िक्स के नियम के अनुसार किसी चीज़ को उठाने से सरकाना ज़्यादा आसान होता है।



जैसे

.

ज़िम्मेदारी

– न्यूटन के फ़ूफा
(सरकारी अधिकारी
copy
#1831 | True Sayings (सच्ची बातें)
“आदमी सुनता है मन भर..
सुनने के बाद प्रवचन देता है टन भर..”
और खुद ग्रहण नही करता कण भर ।।”
copy
#1830 | Funny Sayings (मजेदार बातें)
चैन से जीने के लिए चार रोटी और दो कपड़े काफ़ी हैं “।
“पर ,बेचैनी से जीने के लिए चार मोटर, दो बंगले और तीन प्लॉट भी कम हैं !!”

—–
copy
#1829 | Word Language (शब्द की भाषा)
“अकड़”
.
इस शब्द को ध्यान से देखो तो
इसमें कोई ‘मात्रा’ नहीं है…..
लेकिन
ये अलग अलग ‘मात्रा’ में हर इंसान में मौजूद है!
copy
#1828 | True Sayings (सच्ची बातें)
हुनर तो सब में होता है…
फर्क बस इतना होता है…
किसी का छिप जाता है…
तो किसी का छप जाता है…!!
copy
#1827 | Good Thoughts (अच्छी सोच)
यादें भी कितनी अजीब होती हैं न जिन पल मे हम
रोये थे उन्हे याद करके हमे हँसी आती और जिन
पलों मे हम हँसे थे उन्हे याद करके हमे रोना आता है।…
copy
#1826 | True Sayings (सच्ची बातें)
एक जैसी ही दिखती थी माचिस की वो तीलियाँ.
“कुछ ने दिये जलाये”…”और कुछ ने घर.”.
copy
#1825 | Mocking (मजाक)
इंसान को बोलना सीखने में दो साल लग जाते हैं
लेकिन… क्या बोलना है, यह सीखने में पूरी ज़िन्दगी निकल जाती है..

——-
copy
#1824 | Job (काम)
ऐसे समय में जी रहे है जहाँ लोग 10 मिनट की मुलाकात में शादी फिक्स कर देते है
लेकिन 1-1 घंटे के पांच इंटरव्यू लेने के बाद भी नौकरी नहीं देते।
copy
#1823 | Police (पुलिस)
एक पुलिसवाला रोड पर खड़ा था

एक आदमी आया और उससे बोला..
भैया जी, हम आपको रोड क्रॉस करवा दें…

पुलिस वाला बोला: तुम काहे करवाओगे भैया, हम खुद कर लेंगे..

आदमी बोला:
तुम कैसे करोगे, कानून तो अँधा होता है! 😛
copy
#1822 | Doctor (चिकित्सक)
डॉक्टर: अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना व्यायाम किया करो

संता: जी मैं रोजाना क्रिकेट और फुटबाल खेलता हूँ!

डॉक्टर: कितनी देर खेलते हो?

संता: जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नहीं हो जाती!!
copy
#1821 | School (स्कूल)
लड़के का पिता अपने लड़के को बेदम मार रहा था…

पडोसी: क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ??

लड़के का पिता: कल सुबह इसका स्कूल का result आनेवाला है…

पडोसी: लेकिन आज क्यों मार रहे हो??

लड़के का पिता: भाई मैं कल अपने गाँव जा रहा हूँ…!!
copy